जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर एवं संकल्प हब ग्राम सभाओं में बताई सरकार की योजनाएं

महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर एवं संकल्प हब महिला सशक्तिकरण के से संयुक्त तत्वावधान से ग्राम पंचायत थाना कसोगा, ग्राम पंचायत बिरला और आसपास की पंचायतों की सभाओं में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया l उपरोक्त सभी पंचायतों में महिला एवम बाल विकास विभाग से बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मोहम्मद खंड नहान से अपनी टीम सहित मौजूद रहे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त  योजनाओं को लोगों से साझा किया

Oct 3, 2024 - 01:30
 0  41
जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर एवं संकल्प हब ग्राम सभाओं में बताई सरकार की योजनाएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-10-2024
महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर एवं संकल्प हब महिला सशक्तिकरण के से संयुक्त तत्वावधान से ग्राम पंचायत थाना कसोगा, ग्राम पंचायत बिरला और आसपास की पंचायतों की सभाओं में एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया l उपरोक्त सभी पंचायतों में महिला एवम बाल विकास विभाग से बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मोहम्मद खंड नहान से अपनी टीम सहित मौजूद रहे। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त  योजनाओं को लोगों से साझा किया l 
ज़िला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत संतोष कुमारी ने विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली स्पॉन्सरशिप योजना , फोस्टर केयर योजना ,आफ्टर केयर योजना, एडॉप्शन , मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 और पोक्सो एक्ट 2012 के बारे में लोगों को जागरूक किया l जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर प्रवीण अख्तर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 , नशा खोरी से बच्चों का बचाओ, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 व चाइल्ड हेल्प लाइन की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों को जानकारी दी l 
संकल्प हब से जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर ने हब के अंतर्गत संचालित योजनाएं बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ , वन स्टॉप सेंटर , बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए भ्रूण हत्या की सजा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीबीबीपी योजना की शुरुआत बालिकाओं के गिरते लिंगानुपात को देखते हुए सरकार के द्वारा दी जाने वाली सम्मानित धन राशि के बारे में बताया , ताकि बेटी के जन्म पर माता पिता को सम्मान के साथ प्रोत्साहन भी मिल सके l 
उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या से माता का स्वास्थ्य भी खराब होता हैं और यह कानूनन जुर्म भी है जिसमे सजा का प्रावधान हैं l संकल्प हब से जेंडर स्पेलिस्ट सोनम परमार  ने आईसीडीएस के अंतर्गत चलने वाली मिशन शक्ति योजना के बारे में उपस्थित  ग्रामीण वासियों और महिलाओं को जानकारी दी l 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow