महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर पत्रकार संघ ने लगाया रक्तदान शिविर 

 जिला सोलन पत्रकार संघ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के मौके पर प्रेस रूम सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के सफल आयोजन में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने अहम भूमिका निभाई। जिला सोलन पत्रकार संघ के प्रधान विशाल वर्मा और महासचिव धर्मेंद्र डढ़वाल ने बताया कि इसमें 60 से अधिक युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया था

Oct 3, 2024 - 01:28
 0  35
महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर पत्रकार संघ ने लगाया रक्तदान शिविर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  02-10-2024

 जिला सोलन पत्रकार संघ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के मौके पर प्रेस रूम सोलन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के सफल आयोजन में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने अहम भूमिका निभाई। जिला सोलन पत्रकार संघ के प्रधान विशाल वर्मा और महासचिव धर्मेंद्र डढ़वाल ने बताया कि इसमें 60 से अधिक युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया था , लेकिन जोनल अस्पताल सोलन की डिमांड के अनुसार 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर भावना ओबरॉय और भावना शांडिल ने पहली बार रक्तदान किया। 
शिविर में सोलन की अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन रनर व ब्वॉयज सीसे स्कूल सोलन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कल्पना परमार ने भी रक्तदान किया। श्रीराम फाइनेंस के रक्तदाता करण ठाकुर ने  आज 11वीं बार रक्तदान किया। इस मौके पर श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड शिमला के रीजनल हेड हर्ष सिंह ने कहा कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान है और यह आपातकाल के समय जीवनदान देता है। इस पुनीत कार्य के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। 
जिला पत्रकार संघ की ओर से सोलन जोनल अस्पताल से आई डॉ स्वाति शर्मा, स्टाफ सपना शर्मा, निशा और कैलाश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शर्मा मोबाइल जोन के मुकेश शर्मा , शाविक मोबाइल और यूनिक कम्युनिकेशन की ओर से रक्तदाताओं को उपहार दिए। इस मौके पर संघ के भानू वर्मा नरेश पाल , सतीश शर्मा , यशपाल कपूर ,  अमित डोभाल , मोहन चौहान , रविंद्र शर्मा , सोमदत्त शर्मा , अमरप्रीत पुंज , हेमंत अत्रि , संजय हिंदवान , सुखदर्शन ठाकुर , विवेक वर्मा , अश्विनी शर्मा , नरेंद्र कुमार , दीपक ठाकुर , रवनीत सिंह रिंकू , राजेश राज , वेद प्रकाश , कमलेश कुमार , आदित्य सोफत समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow