हॉस्टल में हुई छात्र की मृत्यु की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले एबीवीपी के छात्र 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला भारत ही नहीं अपितु विश्व का सबसें बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद निरंतर ही छात्रों की मांगों को प्रशासन के सामने मनवाने का कार्य करता है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी को ज्ञापन सौंपा

Oct 3, 2024 - 01:26
Oct 3, 2024 - 01:46
 0  35
हॉस्टल में हुई छात्र की मृत्यु की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले एबीवीपी के छात्र 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-10-2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला भारत ही नहीं अपितु विश्व का सबसें बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी परिषद निरंतर ही छात्रों की मांगों को प्रशासन के सामने मनवाने का कार्य करता है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाओं की प्रमुख मांगों को उठाया। हाल ही में विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह छात्रावास में छात्र की मृत्यु पर अपनी बात रखते हुए इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्र की मृत्यु होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। 
विद्यार्थी परिषद काफी लंबे समय से विश्वविद्यालय के छात्रावास में सीसीटीवी कैमरा के लिए आंदोलन कर रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन की सफलता के कारण आज एक छात्र की मृत्यु होती है। अनिल कुमार विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंप गए अनेकों बार विश्व युद्ध प्रशासन का घेराव किया गया , लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थी परिषद की इस मांग को नहीं माना गया। आज एक छात्र की मृत्यु के बाद व विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को होश आता है और हौसलों में 147 कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया जाता है। अगर यही कैमरे इस हादसे से पहले लगाए जाते तो हो सकता था कितना बड़ा हादसा होने से टल सकता था। 
विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि सभी हॉस्टलों की बालकनी में जाली लगाई जाए ताकि आने वाले समय में ऐसे हादसों को रोका जा सके। विद्यार्थी परिषद ने इसी के साथ छात्र की मृत्यु पर न्यायिक जांच करने की मांग रखी है।विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि छात्र की मृत्यु पर तुरंत प्रभाव से न्यायिक जांच की जाए वह यह स्पष्ट किया जाए की छात्रा की मृत्यु केवल एक हादसा है या किसी की कोई साजिश है। अपनी बात रखते हुए इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा ने कहा कि आए दिन हॉस्टल में गैर कानूनी तौर पर छात्रों को हॉस्टलों में ठहराया जाता है। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि सभी हॉस्टलों में छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया जाए ताकि कोई भी छात्र गैर कानून कानूनी तरीके से हौसलों में ना रह सके वह आने वाले समय में कोई भी छात्र नशे की हालत में हॉस्टल में प्रवेश न कर सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow