दुकान में रखे सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका,घटना में 3 लोग झुलसे, एक पीजीआई रैफर 

हमीरपुर के भोटा मंगलवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। सुबह करीब पांच बजे रेस्ट हाउस के साथ लगती चाय की दुकान में ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकान का शटर दूर जाकर गिरा

Feb 17, 2026 - 12:42
 0  40
दुकान में रखे सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका,घटना में 3 लोग झुलसे, एक पीजीआई रैफर 

यंगवार्ता न्यूज़ - भोटा      17-02-2026

हमीरपुर के भोटा मंगलवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। सुबह करीब पांच बजे रेस्ट हाउस के साथ लगती चाय की दुकान में ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकान का शटर दूर जाकर गिरा। यह दुकान पुरुषोतम की थी। सिलेंडर फटने के बाद दुकान में भयंकर आग लग गई, जो कि साथ लगती किराना की दुकान तक पहुंच गई।

इस दौरान आग बुझाते वक्त किराना दुकान के मालिक कमलेश कुमार उफऱ् नाथूराम उस भी बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना खौफनाक था कि दुकान का शटर भी दूर जाकर गिरा और दुकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 

जब सुबह सिलेंडर फटा तो अन्य दो लोग राकेश कुमार व पुरूषोत्तम भी घायल हुए हैं, जिन्हें हमीरपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया है और एक को पीजीआई रेफर कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow