उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा के बाद अब नाहन में भी चुनावी मोर्चा संभालेंगे सुरेंद्र हिंदुस्तानी

सिरमौर में बिंदल का भरोसेमंद चेहरा बने हिंदुस्तानी, मिली नाहन की कमान बद्रीनाथ विधानसभा की कमान भी संभालेंगे सुरेंद्र हिंदुस्तानी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी , सिरमौर में अपने करीबियों को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

Nov 21, 2026 - 12:05
Nov 21, 2026 - 12:06
 0  11
उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा के बाद अब नाहन में भी चुनावी मोर्चा संभालेंगे सुरेंद्र हिंदुस्तानी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-011-2026
हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने , कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
इन नियुक्तियों में जिला सिरमौर को भी विशेष महत्व दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में अपने भरोसेमंद नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिंदुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा, पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पवन चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सबसे अधिक चर्चा नाहन विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सुरेंद्र हिंदुस्तानी को सौंपे जाने को लेकर हो रही है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने गत माह हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं निदेशक रेलवे विकास निगम भारत सरकार सुरेंद्र हिंदुस्तानी को उत्तराखंड के चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। अब उन्हें बद्रीनाथ के साथ-साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे साफ है कि पार्टी संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व देकर उनकी संगठनात्मक क्षमता का उपयोग करना चाहती है।

शिलाई से संबंध रखते हैं सुरेंद्र हिंदुस्तानी

सुरेंद्र हिंदुस्तानी जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के शिलाई गांव से संबंध रखते हैं। वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रहती है। संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता को उनकी प्रमुख विशेषताओं में गिना जाता है।
राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि सुरेंद्र हिंदुस्तानी को नाहन विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपना संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला है। एक तरफ जहां वह उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को देख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब उन्हें अपने गृह जिले सिरमौर के नाहन में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है।

चुनावी तैयारियों को गति देने की होगी चुनौती

नाहन विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के तौर पर सुरेंद्र हिंदुस्तानी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। उनके सामने पार्टी के पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की चुनौती होगी।
इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद, जनसंपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी उनका फोकस रहेगा। संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी तालमेल को मजबूत करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनावी सफलता की अहम कड़ी माना जाता है।

सिरमौर में बिंदल ने सौंपी अपने करीबियों को कमान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा सिरमौर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर की गई नियुक्तियों को भी राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। जिले में संगठन की जिम्मेदारियां ऐसे नेताओं को सौंपी गई हैं, जिन पर प्रदेश नेतृत्व को भरोसा है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है।
अब राजनीतिक दृष्टि से यह देखना दिलचस्प होगा कि सुरेंद्र हिंदुस्तानी बद्रीनाथ और नाहन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारियों के बीच किस तरह तालमेल स्थापित करते हैं और नाहन में भाजपा संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किस स्तर तक सक्रिय कर पाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />