नाहन में बैडमिंटन खिलाड़ियों की डीसी से मुलाकात, इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने का जताया विरोध

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज इंडोर स्टेडियम से जुड़ी समस्या को लेकर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने DC सिरमौर से मुलाकात की है और उन्हें  बैडमिंटन खिलाड़ियों के सामने आ रही समस्या के बारे में अवगत करवाया है।

Aug 6, 2026 - 20:07
Aug 6, 2026 - 20:28
 0  39
नाहन में बैडमिंटन खिलाड़ियों की डीसी से मुलाकात, इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट बनाने का जताया विरोध

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 6 अगस्त : 


सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज इंडोर स्टेडियम से जुड़ी समस्या को लेकर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने DC सिरमौर से मुलाकात की है और उन्हें  बैडमिंटन खिलाड़ियों के सामने आ रही समस्या के बारे में अवगत करवाया है।

खिलाड़ियों का कहना है कि इंडोर स्टेडियम में तीन राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट बनाए गए हैं जहां प्रतिदिन करीब 120 खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस करते हैं मगर अब यहां बास्केटबॉल कोर्ट बनाने की बात की जा रही है जिससे बैडमिंटन खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


बैडमिंटन खिलाड़ी अभिनव गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए यहां पर बड़ी धनराशि खर्च की गई है  साथ ही इससे खेल महकमे को भी प्रतिमाह 40 से 50 हजार की आमदनी हो रही है इसलिए यहां से बैडमिंटन कोर्ट को हटाया जाना उचित नहीं है।

उन्हें बताया कि बास्केटबॉल आउटडोर गेम है ऐसे में इंडोर स्टेडियम के भीतर इसका कोर्ट नहीं बनाया जाना चाहिए और बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए पहले ही चौगान मैदान में अच्छे स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />