माजरा पुलिस ने पुरुवाला पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर 6.61 ग्राम चिट्टा के साथ एक को किया गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 6.61 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 15 अक्टूबर :
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 6.61 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम पुरुवाला पुल के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी कथित तौर पर माजरा, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा करता है। सूचना के मुताबिक, आरोपी अपनी मोटरसाइकिल में मादक पदार्थ छिपाकर पुरुवाला की तरफ आ रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की मोटरसाइकिल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.61 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अफजल उर्फ संजय मिश्रवाला, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में मादक पदार्थ की सप्लाई और अन्य संभावित पहलुओं को लेकर आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?


