नाहन में सेवा सेतु अभियान के तहत जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित,
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाहन में सेवा सेतु अभियान के तहत जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के लाभों और रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बिजली बोर्ड की सहायक अभियंता कोमल शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाती है उन्होंने बताया एक किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने पर 33 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, जबकि तीन से दस किलोवाट तक के प्लांट के लिए 85 हजार 800 रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान बताया गया है। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को बैंक के माध्यम से 5.7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाने की सुविधा भी दी जा रही है।
What's Your Reaction?


