सलोह-घालूवाल दंगल में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विजेता पहलवानों को किया सम्मानित

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार देर सायं लखदाता दंगल कमेटी सलोह एवं घालूवाल द्वारा आयोजित दंगल में शामिल हुए। दंगल कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया।

Oct 14, 2026 - 14:25
 0  24
सलोह-घालूवाल दंगल में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विजेता पहलवानों को किया सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज - ऊना 14 अक्टूबर : 


 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार देर सायं लखदाता दंगल कमेटी सलोह एवं घालूवाल द्वारा आयोजित दंगल में शामिल हुए। दंगल कमेटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया।


दंगल में हरियाणा के झज्जर निवासी दिनेश गुलिया विजेता रहे, जबकि अजनाला के भूपिंदर उपविजेता रहे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता दिनेश गुलिया को 76 हजार रुपये, गुर्ज और चांदी का कड़ा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता भूपिंदर को 55 हजार रुपये और चांदी का कड़ा प्रदान किया गया।


इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने दंगल के सफल आयोजन के लिए दोनों पंचायतों के प्रधानों और समस्त दंगल कमेटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दंगल में उमड़ा जनसैलाब, लोगों का अपार उत्साह और जनभागीदारी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों के प्रति अटूट प्रेम को दर्शाती है। ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।


उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दंगल कमेटी को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। साथ ही सलोह में तालाब निर्माण के लिए 50 लाख रुपये और वार्ड नंबर तीन में स्वर्ग धाम के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर घालूवाल की पंचायत प्रधान कमलेश देवी, सलोह के पंचायत प्रधान राजन सहित पंचायत प्रतिनिधि, दंगल कमेटी के सदस्य, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />