बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश , आधी रात को पेट्रोल पंप पर चली गोली , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला ऊना में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।  जहां आधी रात को पेट्रोल पंप को लूटने की कोशिश की गई. चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव के एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए न सिर्फ लूटपाट की कोशिश की, बल्कि डर फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की

Apr 25, 2026 - 18:05
Apr 25, 2026 - 18:25
 0  66
बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश , आधी रात को पेट्रोल पंप पर चली गोली , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  25-04-2026
हिमाचल प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिला ऊना में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है।  जहां आधी रात को पेट्रोल पंप को लूटने की कोशिश की गई. चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव के एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए न सिर्फ लूटपाट की कोशिश की, बल्कि डर फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। 
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.पेट्रोल पंप के मालिक विकास भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार सफेद रंग की स्कूटी और एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सीधे कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारी दिनेश शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने युवकों से अंदर आने का कारण पूछा तो वे टालमटोल करने लगे, जिससे उन्हें शक हुआ। 
स्थिति भांपते हुए उन्होंने तुरंत अन्य कर्मचारियों को सतर्क किया और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए रिवॉल्वर निकालकर हवाई फायरिंग कर दी , जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक विकास भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />