उच्च न्यायालय में बागवानों का पक्ष सही ढंग से नहीं रख पाई सरकार , प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा : त्रिलोक कपूर

हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि प्रदेश की सरकार बागवानों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है और यही कारण है कि सरकार की नालायकी के चलते आज शिमला जिला के कई क्षेत्र में सेब से लदे हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है त्रिलोक कपूर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे

Jul 18, 2025 - 18:16
Jul 18, 2025 - 18:28
 0  60
उच्च न्यायालय में बागवानों का पक्ष सही ढंग से नहीं रख पाई सरकार , प्रदेश के किसानों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा : त्रिलोक कपूर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-07-2025
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा है कि प्रदेश की सरकार बागवानों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है और यही कारण है कि सरकार की नालायकी के चलते आज शिमला जिला के कई क्षेत्र में सेब से लदे हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है त्रिलोक कपूर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि सत्ता में आने के लिए बागवानों से कई वायदे करने वाली मौजूदा सरकार बागवानों के पक्ष को उच्च न्यायालय में सही तरीके से बागवानों का पक्ष नहीं रख पाई और यही कारण है कि आज बागवानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है और सब से लदे पेड़ों को भारी संख्या में काटा जा रहा है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही बागवानों ने अपनी समस्या को सरकार के सामने उठाया था और सरकार ने भरोसा दिया था कि हर कदम पर सरकार बागवानों के साथ खड़ी रहेगी मगर मौजूदा में हालात बिलकुल विपरीत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले को कोर्ट में ले जाने वाला भी कांग्रेस  सरकार की एक मंत्री का करीबी है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर पार्टी पूरी तरह गंभीर और प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केवल आपदा ग्रसित इलाकों का दौरा किया , बल्कि हर संभव मदद भी पहुंचाई। 
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां का दौरा किया है और प्रदेश सरकार को निर्देश दिए है कि नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाए , ताकि सरकार हिमाचल को हर संभव आर्थिक मदद भेज सकें। त्रिलोक कपूर ने कहा कि इससे पहले भी आपदा के समय में करोड़ों रुपए की राहत राशि प्रदेश सरकार को केंद्र की तरफ से मिली है भले ही प्रदेश कांग्रेस के नेता हमेशा केंद्र सरकार की बुराई करने में लगे रहते हो। त्रिलोक कपूर ने यह भी कहा कि झूठ की बुनियाद पर मौजूदा सुक्खू सरकार सत्ता में आई थी और प्रदेश की जनता से किया गया कोई भी वायदा यह सरकार पूरा नहीं कर पाई है। 
उन्होंने कहा कि आज युवा महिलाएं ,किसान और कर्मचारी सभी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है क्योंकि उनको सीधे तौर पर प्रताड़ित किया गया है । उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को मौजूदा सरकार ने बर्बाद कर दिया है कोई भी ऐसा प्रदेश का क्षेत्र नहीं है जहां सरकार ने कोई काम किया हो।  पर पूर्व मंत्री और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी , विधायक रीना कश्यप , पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर , पंकज जम्वाल , धीरज गुप्ता , राजेंद्र ठाकुर राजेश गर्ग और धीरज गर्ग आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow