प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पहले नवरात्र को 18 हजार भक्तों ने नवाया शीश 

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से आरंभ हुए आश्विन नवरात्र मेला का आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य जिलाधिकारी राजीव सांख्यान तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Sep 22, 2025 - 18:54
Sep 22, 2025 - 19:55
 0  25
प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पहले नवरात्र को 18 हजार भक्तों ने नवाया शीश 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-09-2025
जिला सिरमौर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में आज से आरंभ हुए आश्विन नवरात्र मेला का आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य जिलाधिकारी राजीव सांख्यान तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह मेला आज से आरंभ होकर 7 अक्टूबर,2025 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें हिमाचल से ही नहीं , बल्कि राज्य के साथ लगते हरियाणा राज्य से भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते है। पहले नवरात्र को करीब 18 हजार श्रद्धालुओं ने माँ बाला सुंदरी दर पर शीश नवाया।  इस दौरान भक्तों में माता रानी के चरणों में 1497990 रूपये का चढ़ावा चढ़ाया। 
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मेला स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कानून व्यवस्था के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों को मेले के दौरान कड़े प्रबंध करने के आदेश दिए गए है। इसके अतिरिक्त मेला स्थल में स्वच्छता, पेयजल तथा विद्युत की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए दी जा रही सभी प्रकार की सुविधाओं को भी जांचा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow