आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित 

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान से सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय बेड़ोंन तहसील संगडाह सिरमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा

Feb 7, 2026 - 19:15
Feb 7, 2026 - 20:09
 0  42
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगडाह    07-02-2026

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान से सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय बेड़ोंन तहसील संगडाह सिरमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन से सम्बन्धित जानकारी देने हेतु एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया। 

इस एक दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता CDPO संगडाह ईशाक मोहम्म के द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में CDPO संगडाह ईशाक मोहम्मद ने सभी कार्यकर्ताओं को मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के द्वारा चलाई जा रही सुख आश्रय योजना एवम् सुख शिक्षा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

साथ में पोषण ट्रैकर ऐप, दैनिक ट्रैकिंग, ग्रोथ मॉनिटरिंग,PMMVY योजना के ऑनलाइन आवेदन करना व आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषाहार सामग्री के सुरक्षित रख रखाव के बारे में भी जानकारियां दीl 

इसके पश्चात जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत सन्तोष कुमारी ने  ICDS सुपरवाइजर सहित बड़ोंन सर्कल की सभी कार्यकर्ताओं को safe लीगल एडॉप्शन की संपूर्ण जानकारी दी। आवेदक को  प्रथम आवेदन करने के लिए किन- किन दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी और CARA  की  बेवसाइट पर ऑनलाईन कैसे आवेदक ने अपना पंजीकरण करना हैं। 
 
Adoption से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी इस ट्रैनिंग प्रोग्राम  में संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत  के द्वारा दी गई  व एडॉप्शन से सम्बन्धित सामग्री भी  इस प्रोग्राम मैं आई सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण महिलाओं को वितरित की गई व  संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत श्रीमति संतोष कुमारी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं। 

जिला बाल संरक्षण ईकाई के द्वारा इस ट्रैनिंग प्रोग्राम को करवाने के लिए ICDS सुपरवाइजर विमला  शर्मा ने जिला बाल संरक्षण ईकाई का धन्यवाद किया व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यह जानकारी प्रत्येक जन तक पहुंचाने की भी हिदायत दी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />