अम्बोया स्कूल की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में धाक, बालक-बालिकाओं ने जीती विजेता ट्रॉफी
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय CBSE अम्बोया ने जिलास्तरीय U-19 बालक बालिका सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बालकों ने संस्कृत श्लोक गायन और संस्कृत गीतिका गायन में प्रथम स्थान और भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में संस्कृत श्लोक गायन में तृतीय स्थान संस्कृत गीतिका गायन में प्रथम स्थान, भाषण में प्रथम स्थान लोकनृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इस कड़े मुकाबले में टीम अम्बोया के सदस्यों ने अपने सुमधुर गायन, सटीक उच्चारण और लयबद्ध प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं श्रोताओं का मन मोह लिया। प्रदर्शन के उच्च मानकों पर खरे उतरते हुए टीम ने प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विद्यालय प्रशासन और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने इस उपलब्धि पर विजेता छात्रों व मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। टीम की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। यह विजेता टीम अब आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता अर्की जिला सोलन में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
What's Your Reaction?