पेंशनरों ने सरकार पर लगाए विभाजित करने के आरोप, बोले सेवानिवृत्त कर्मचारियों में मनमुटाव पैदा कर रही सरकार

बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर पेंशनरों को विभाजित करने और उनकी मांगों की अनदेखी के आरोप नाहन में बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Oct 10, 2026 - 17:28
 0  28

बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर पेंशनरों को विभाजित करने और उनकी मांगों की अनदेखी के आरोप नाहन में बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

 
 पेंशनरों ने सरकार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बीच मनमुटाव पैदा करने के आरोप लगाए है साथ ही पेंशनरों ने मांग की कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक साथ वित्तीय लाभ दिए जाएं ना कि उन्हें वित्तीय लाभ देने के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाया जाए ।
संगठन की महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि सरकार द्वारा कहीं ना कहीं सेवानिवृत कर्मचारियों को विभाजित करने की कोशिश की जा रही है जिससे पेंशनरों में आपसी मनमुटाव भी पैदा हो रहे हैं पेंशनरों का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ देने में देरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए अभी भी लंबित है। वहीं, मेडिकल बिलों का भुगतान न होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपना इलाज करवाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

 पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि त्योहारी सीजन से पहले सभी वित्तीय लाभ जारी किए जाए ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सके और वह अपने त्यौहार खुशी से मना सके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />