सांसद सुरेश कश्यप  की युवाओं से बल्लभभाई पटेल जयंती कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील

Oct 17, 2025 - 18:32
 0  33
सांसद सुरेश कश्यप  की युवाओं से बल्लभभाई पटेल जयंती कार्यक्रमों से जुड़ने की अपील

बोले युवाओं को कार्यक्रमों से जोड़ना मुख्य मकसद

नाहन में मीडिया से रूबरू हुए सांसद सुरेश कश्यप

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    17-10-2025

शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने युवाओं से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत देश भर में आयोजित हो रही कार्यक्रमों में युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। यूनिटी मार्च कार्यक्रम के तहत सांसद सुरेश कश्यप नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देश और समाज के प्रति उनकी क्या जिम्मेवारी है इसको बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं में कैसे राष्ट्रीय एकता की भावना और जटिल हो इसको बढ़ावा की कोशिश भी इस विशेष कार्यक्रम के तहत हो रही है।

उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय के द्वारा 6 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जो 6 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर 31 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक पदयात्रा कार्यक्रम भी आयोजित की जाएँगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से युवाओं को जोड़कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने वाले है ऐसे में लगातार खेल मंत्रालय द्वारा यह कोशिश की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा इस अभियान की के तहत युवाओं को जोड़ा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />