प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनवाने और इसके नवीनीकरण के लिए खोला पोर्टल  

प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनवाने और इसके नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल बंद होने के बाद आपको फिर दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा

Mar 2, 2026 - 14:25
 0  5
प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनवाने और इसके नवीनीकरण के लिए खोला पोर्टल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    02-03-2026

प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनवाने और इसके नवीनीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है। पोर्टल बंद होने के बाद आपको फिर दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा। 

नए हिमकेयर कार्ड बनवाने के साथ पुराने की वैधता समाप्त होने पर लाभार्थी नवीनीकरण करवा सकेंगे। नए कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड के नवीनीकरण के लिए पोर्टल 31 मार्च तक खुला रहेगा। इस अवधि में चूकने पर जून तक इंतजार करना होगा। 

सूबे में एक जनवरी 2019 से अब तक 13,70,910 कार्ड बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर कार्ड का नवीनीकरण होना है। ऐसे में सरकार ने नियमाें में किए बदलाव के अनुसार 31 मार्च तक योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को नया कार्ड बनवाने या जिसका कार्ड बन चुका है, वह नवीनीकरण करवा सकता है। 

सरकार ने हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण के लिए साल में सिर्फ चार महीने तय किए हैं। लाभार्थी मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही नया कार्ड बना सकेंगे और नवीनीकरण करवा सकेंगे। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने कहा कि सरकार के नए शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च तक हिमकेयर कार्ड बनाने और नवीनीकरण की प्रकिया जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow