उपलब्धि : कुल्लू की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न्यूरोसर्जिकल (खोपड़ी की हड्डी) का किया सफल ऑपरेशन 

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न्यूरोसर्जिकल (खोपड़ी की हड्डी) का सफल ऑपरेशन किया है। क्रेनियोप्लास्टी अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जन और टीम ने मरीज को बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया, जिसमें वे कामयाब रहे

May 26, 2025 - 13:33
May 26, 2025 - 13:34
 0  126
उपलब्धि : कुल्लू की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न्यूरोसर्जिकल (खोपड़ी की हड्डी) का किया सफल ऑपरेशन 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     26-05-2025

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने न्यूरोसर्जिकल (खोपड़ी की हड्डी) का सफल ऑपरेशन किया है। क्रेनियोप्लास्टी अस्पताल के विशेषज्ञ सर्जन और टीम ने मरीज को बचाने के लिए बड़ा जोखिम उठाया, जिसमें वे कामयाब रहे। 

अस्पताल में मेडिकल कॉलेजों की तरह न तो क्रिटिकल केयर की सुविधा है और न ही आईसीयू और न वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसके बावजूद जोखिम पूर्ण सर्जरी को करने में चिकित्सकों ने कामयाबी मिली। इस सर्जरी में मरीज की जान भी जा सकती थी।  

चिकित्सकों के इस कारनामे से कुल्लू अस्पताल मेडिकल कॉलेजों के बाद प्रदेश का पहला अस्पताल बना है, जिसमें न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी का ऑपरेशन हुआ है। विशेषज्ञ सर्जन डॉ. कमल दत्ता ने कहा कि मरीज की ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। इसके बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ है। 

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में काबिल चिकित्सकों की टीम तैनात है, जो मरीजों को हर उपचार सुविधा देने के लिए कृतसंकल्प है। न्यूरोसर्जिकल क्रेनियोप्लास्टी का एक क्षेत्रीय अस्पताल में होना बड़ी कामयाबी है। यह जिला के लिए गर्व की बात है। विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टाफ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। मरीज सतीश के उपचार के लिए उपायुक्त कुल्लू से भी आर्थिक मदद के लिए पत्राचार किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />