मुख्यमंत्री ने मनाली में किया 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। 

Jan 20, 2026 - 18:31
 0  15
मुख्यमंत्री ने मनाली में किया 63.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   20-01-2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 63 करोड़ 55 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए। 
मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नथाण-जाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 5 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से मनाली-कनयाल सड़क के स्तरोन्नत कार्य तथा नाबार्ड के तहत 13 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित बबेली जिंदौड़ सड़क के मैटलिंग एवं टायरिंग कार्य का उद्घाटन किया। 
उन्होंने 13 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 केवी जी.आई.एस. विद्युत सब-स्टेशन आईबैक्स चौक मनाली, 15 करोड़ रुपये की लागत से रांगडी में ब्यास नदी पर पुल के निर्माण, 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से रांगड़ी तथा बटाहर क्षेत्र के लिए ब्यास नदी के बाएं तट पर भूस्खलन नियंत्रण निवारण उपाय कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से कलाथ में हॉट वाटर स्नान सुविधा के कार्य तथा 2 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत संसाधन कंेद्र, बाशिंग, कुल्लू का शिलान्यास भी किया।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow