आम कार्यकर्ता भी ताकत दे रहे हैं राहुल गांधी , अनुराग शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बना कर दिया सन्देश : नरेश चौहान

कांगड़ा के अनुराग शर्मा ने हिमाचल से इकलौती राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भर दिया है किसी और उम्मीदवार के न होने पर उनका राज्यसभा जाना लगभग तय है। इसे लेकर अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। नरेश चौहान ने कहा कि राज्यसभा के लिए फैसला पार्टी हाईकमान तय करता है और अनुराग शर्मा के रूप में एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया गया

Mar 6, 2026 - 16:58
Mar 6, 2026 - 17:13
 0  21
आम कार्यकर्ता भी ताकत दे रहे हैं राहुल गांधी , अनुराग शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बना कर दिया सन्देश : नरेश चौहान
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-03-2026

कांगड़ा के अनुराग शर्मा ने हिमाचल से इकलौती राज्यसभा सीट के लिए नामांकन भर दिया है किसी और उम्मीदवार के न होने पर उनका राज्यसभा जाना लगभग तय है। इसे लेकर अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है। नरेश चौहान ने कहा कि राज्यसभा के लिए फैसला पार्टी हाईकमान तय करता है और अनुराग शर्मा के रूप में एक आम कार्यकर्ता को मौका दिया गया है। नरेश चौहान ने कहा कि आम कार्यकर्ता राज्यसभा तक पहुंच सकता है , यह केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। 
राहुल गांधी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी ताकत दे रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि आम वर्कर भी कहीं भी पहुंच सकता है। नरेश चौहान ने कहा कि दो साल पहले जैसी परिस्थितियां इस बार नहीं बनी हैं। उन्होंने खरीद - फरोख्त की राजनीति को नकारते हुए कहा कि पिछली बार 6 लोग कांग्रेस के विधायक होने के बावजूद बीजेपी में चले गए थे और उस समय बीजेपी ने मिसयूज ऑफ़ पॉवर किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नंबर के हिसाब से चलता है, इसलिए इस बार बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार नहीं दिया। वहीं, डिजास्टर एक्ट हटाने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 30 मई तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। 
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछले तीन साल में सरकार ने जो प्रयास किए हैं, उन्हें लोग सराहेंगे। जनता के बीच सरकार की नीतियां स्पष्ट और साफ दिखाई दे रही हैं। नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा जो दूध को मिनिमम प्राइस देगा। मुख्यमंत्री का ध्येय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है और इसकी झलक बजट में भी दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि जब सरकार को सत्ता मिली थी तब राज्य की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन हिमाचल के लोग समझते हैं कि सरकार क्या काम कर रही है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow