नियमों को ताकत पर रखकर नदी नालों के साथ हो रहा कंस्ट्रक्शन , हियोणा खडड में बना दी चेक पोस्ट : नाथूराम चौहान
सिरमौर जिला में नदी-नालों के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। नाहन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजसेवी नाथूराम चौहान ने आरोप लगाया है कि एनएच 707 पांवटा साहिब लाल ढंग हाटकोटी मार्ग पर हियोणा खड्ड में खनन विभाग द्वारा चेक पोस्ट और धर्म कांटे का निर्माण किया गया है, जो नियमों के विपरीत है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 06-03-2026
What's Your Reaction?



