वर्षों से सड़क का इंतजार, इस गांव में नाराज लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर उपमंडल के कुरचेड़ गांव के लोगों ने सड़क सुविधा न मिलने के विरोध में मतदान का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। सलग्रां पंचायत के वार्ड नंबर-5 कुरचेड़ में एक भी वोट नहीं पड़ा। चुनाव के लिए पोलिंग टीम गांव तक पहुंची, लेकिन कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं आया
पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर उपमंडल के कुरचेड़ गांव के लोगों ने सड़क सुविधा न मिलने के विरोध में मतदान का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। सलग्रां पंचायत के वार्ड नंबर-5 कुरचेड़ में एक भी वोट नहीं पड़ा। चुनाव के लिए पोलिंग टीम गांव तक पहुंची, लेकिन कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं आया। पहाड़ी के टीले पर बसे कुरचेड़ गांव में कुल 66 मतदाता हैं, जिनमें 33 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल हैं। यह लाहौल-स्पीति का एकमात्र गांव है, जो आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है।

What's Your Reaction?