अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री से की भेंट, कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों से करवाया अवगत 

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री श्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से ओकओवर शिमला में मिला तथा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा।

Jun 5, 2026 - 20:33
 0  3
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री से की भेंट, कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों से करवाया अवगत 

यंगवार्ता न्यूज शिमला, 05 जून, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री श्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से ओकओवर शिमला में मिला तथा कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) तथा वेतन आयोग के बकाया एरियर को जारी करने की मांग की l उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से अपने देय वित्तीय लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसलिए सरकार को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है तथा कर्मचारियों के देय भत्तों और अन्य लंबित मामलों के समाधान हेतु सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि क्लास IV कर्मचारियों का पूरा एरियर तथा 70 वर्ष से अधिक रिटायर कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जा चुका है l  शीघ्र शेष कर्मचारियों के एरियर का भुगतान  जल्द कर दिया जाएगा l  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के साथ वन विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की l 

वन विभाग के प्रतिनिधियों ने वन रक्षकों के लगभग 500 पदों को समाप्त (Abolish) करने संबंधी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की l मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि वन रक्षक के कैडर को कम नहीं किया जाएगा और जल्द 200 वन रक्षकों की भर्ती की जाएगी l 

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा लिए जाने वाले सभी निर्णय कर्मचारियों एवं प्रदेश के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर ही लिए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कर्मचारियों की जायज मांगों को सकारात्मक तरीके से सरकार के समक्ष उठाता रहेगा तथा उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेंगे l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जल्द एरियर संबंधी मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है जिससे प्रदेश के लाखो कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा l उन्होंने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया कि वह हमेशा कर्मचारी हित में कार्य करते रहें है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इसी कर्मचारी और प्रदेश हित में कार्य करते रहेंगे l 

भरत शर्मा महासचिव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चांद राणा अध्यक्ष वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश,दिनेश शर्मा जी महासचिव, छोटू यादव अध्यक्ष वन वृत्त मंडी, सुरेश कुमार महासचिव वन वृत्त मंडी,ललित भारती अध्यक्ष वन वृत्त रामपुर,ताज दीन अध्यक्ष वन वृत्त सोलन, नीरज अध्यक्ष वन मंडल राजगढ़, अंकित मेहता अध्यक्ष वन मंडल करसोग, करण सेन खेल सचिव वन वृत्त मंडी, मनजीत सचिव वन वृत्त मंडी इस अवसर पर उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow