रेणुका झील में डूबे युवक का नही लगा कोई सुराग, मौके पर पहुंचे विधायक विनय कुमार
रेणुका जी झील में वीरवार को डूबे 21 वर्षीय युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां घाट पर नहाने उतरा था और इस दौरान झील में डूब गया।
यंगवार्ता न्यूज श्री रेणुका जी, 5 जून, 2026 :
रेणुका जी झील में वीरवार को डूबे 21 वर्षीय युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां घाट पर नहाने उतरा था और इस दौरान झील में डूब गया।
आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौके पर पहुँचे।झील में युवक को ढूंढने के लिए पहले पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
मीडिया से बात करते हुए विनय कुमार ने घटना पर चिंता जताई और कहा कि नहाने के दौरान युवक झील में डूब गया था जिसके मौके पर जूते और कपड़े बरामद हुए हैं उन्होंने कहा कि युवक को तलाशने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और अब जिला प्रशासन द्वारा सेना को सूचित किया गया है जिसके बाद सेना के गौताखोर मौके पर आकर सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?