विश्व में युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही विवेकानंद जयंती : डॉ बिंदल

जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल नाहन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकास की राह पर आगे ले जाने का संकल्प लिया

Jan 12, 2025 - 19:02
 0  29
विश्व में युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही विवेकानंद जयंती : डॉ बिंदल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलते हुए भारत को आगे ले जाने  का लिया संकल्प,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     12-01-2025

जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल नाहन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताएं मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकास की राह पर आगे ले जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती देश और पूरे विश्व में युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय नाहन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें सैकड़ो युवाओं ने हिस्सा लिया। 

उन्होंने कहा कि आज युवाओं ने भारत को नई ऊर्जा और शक्ति के साथ भारत के विकास और उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का जन्म दिवस भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अपने महबूब नेता डॉ राजीव बिंदल का जन्म दिवस मनाने के लिए उनके पैतृक शहर सोलन से भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बैंड बाजे के साथ जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने के लिए नाहन पहुंचे जिनका भाजपा कार्यालय नाहन में स्वागत किया गया। डॉ राजीव बिंदल ने अपने जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow