ओवरआल ट्रॉफी का विजेता आर्कटिक हाउस रहा,करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन

करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि  रमा, जिला खेल अधिकारी ने खेलकूद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के लिए प्रेरित किया

Nov 29, 2025 - 18:48
 0  27
ओवरआल ट्रॉफी का विजेता आर्कटिक हाउस रहा,करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    29-11-2025

करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि  रमा, जिला खेल अधिकारी ने खेलकूद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के लिए प्रेरित किया।

चेयरमैन  एस. एस. राठी ने अतिथि योगेश रोल्टा, ए.एस.पी. और गेस्ट ऑफ़ ऑनर का स्वागत किया |समापन समारोह के मुख्य अतिथि योगेश रोल्टा, ए.एस.पी., ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खेलों में निरंतर भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव की सराहना की।

उन्होंने कहा कि “नशा जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। इससे दूर रहना ही नहीं, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इससे बचाने की जिम्मेदारी हर विद्यार्थी की है।”साइबर अपराधों पर बात करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी।

Yogesh Rolta ने विद्यार्थियों को एक अच्छे, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि “खेल हमें अनुशासन, टीम स्पिरिट और स्वयं को सही दिशा में रखने का संदेश देते हैं। आप सभी खेलों की भावना को अपनी जीवनशैली में अपनाएँ।”छठी से आठवीं तक की कबड्डी प्रतियोगिता में आर्कटिक हाउस से आराध्य, अरुण, एकांश,अक्षित चौधरी, अक्षित, वंश, पारस, अर्णव विनर अप रहे और इंडियन हाउस से युग, अक्षय,आर्यन, हर्षित, ध्रुव, नमन, कनिष्क, अभिषेक की टीम रनर अप रहे।

वहीं बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता में अटलांटिक हाउस के अभियांश और आर्कटिक हाउस से चिन्मय विजय रहे। गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अटलांटिक हाउस से जिया और पैसिफिक हाउस से इमान विजय रहे | नवी और दसवीं तक की कबड्डी प्रतियोगिता में पैसिफिक हाउस से कार्तिक, देवांश, यशवर्धन, प्रेम, दक्ष , अनमोल, सत्यम हसन,आयुष, पियूष विनर अप रहे| 

अटलांटिक हाउस से भावय, मुकुल, देवांश, शीयांश, अंशुमन, तेगवीर, गौरीश, उत्कर्ष, प्रतीक, आदर्श रनर अप रहे| वहीं बॉयज बैडमिंटन प्रतियोगिता में अटलांटिक हाउस से अंशुमान, श्रीयांश, अक्षित कनीश पहले स्थान पर रहे| आर्कटिक हाउस से अंशुल, नमन नौट्याल, शिवांश , आयुष द्वितीय
स्थान पर रहे| 

गर्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में अटलांटिक हाउस से रिश्ता,आरुषि, दिव्या भारती, कृतस्था पहले स्थान पर रहे | आर्कटिक हाउस से नंदिनी, आराध्य, ज़रा, देविका द्वितीय स्थान पर रहे | वही गर्ल्स 11वी और 12 वी बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपूर्वा, नंदिनी,सरन्या, अक्षिता ठाकुर रेगुलर टीम विजय रही| वही बॉयज 11वी और 12 वी बैडमिंटन प्रतियोगिता में राघव, दिव्यांश, कार्तिक रेगुलर टीम विजय रही | 11वी और 12 वी बॉयज की 4०० मीटर रेस में पहले स्थान पर अनिरुद्ध , द्वितीय स्थान पर आदित्य ,तृतीय स्थान पर आयुष रहे।

छठवीं से आठवीं तक के 50 मीटर रेस गर्ल्स मे पुरवी प्रथम ,काव्य द्वितीय व् जीया तृतीय स्थान पर रहे | वही बॉयज में आरोन प्रथम ,द्वितीय अक्षित व् अभिनव तृतीय स्थान पर रहे| छठवीं से आठवीं तक के 100 मीटर रेस गर्ल्स मे काशवी प्रथम , जीया द्वितीय व् पुरवी तृतीय स्थान पर रहे | वही बॉयज में एकांश प्रथम ,द्वितीय ध्रुव व् अक्षित तृतीय स्थान पर रहे| नवी और दसवीं तक के 1०० मीटर रेस बॉयज दक्ष प्रथम , अक्षय द्वितीय व् नकुल तृतीय स्थान पर रहे |

वही गर्ल्स 1०० मीटर रेस जारा प्रथम , अक्षदा द्वितीय व् आरुषि तृतीय स्थान पर रहे | नवी और दसवीं तक के 2०० मीटर रेस गर्ल्स रिद्धिमा प्रथम ,आरुषि द्वितीय व् योगिता , दिव्या तृतीय स्थान पर रहे | वही बॉयज 2०० मीटर दक्ष प्रथम , शौर्य द्वितीय व् आयुष तृतीय स्थान पर रहे |नवी और दसवीं तक के
4०० मीटर रेस गर्ल्स रिद्धिमा प्रथम , आरुषि द्वितीय व् योगिता , दिव्या तृतीय स्थान पर रहे | 

वही बॉयज 4०० मीटर रेस दक्ष प्रथम , शौर्य द्वितीय व् आयुष तृतीय स्थान पर रहे| लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता बॉयज में दक्ष प्रथम , चिराग द्वितीय व् आयुष श्रेयांश तृतीय स्थान पर रहे | वही गर्ल्स प्रतियोगिता में प्रथम जारा ,द्वितीय स्थान पर आरुषि व् तृतीय स्थान अक्षदा पर रहे| शॉट पुट प्रतियोगिता गर्ल्स में ज़ारा प्रथम , नंदिता द्वितीय व् दिव्या तृतीय स्थान पर रहे | 

छठवीं से आठवीं तक के सैक रेस गर्ल्स मे काशवी प्रथम , गुंजन द्वितीय व् उमंग तृतीय स्थान पर रहे| थ्री लेग रेस बॉयज में तनिष्क , बिहंत प्रथम , हर्षित, कनिष्क द्वितीय व् ध्रुव नक्श तृतीय स्थान पर रहे| थ्री लेग रेस गर्ल्स में फिओना, परिधि , प्रथम जीविका,जीविका, द्वितीय व् उमंग, जीया तृतीय स्थान पर रहे | स्पून रेस बॉयज प्रतियोगिता में अनस प्रथम , समीप द्वितीय व् विधान तृतीय स्थान पर रहे| 

वही गर्ल्स प्रतियोगिता में यशिका प्रथम , शताक्षी द्वितीय व् इशिता तृतीय स्थान पर रही| मटका रेस गर्ल्स प्रतियोगिता में सताक्षी प्रथम ,शाम्भवी द्वितीय व् भव्या तृतीय स्थान पर रही| छठवीं से आठवीं तक के बेस्ट एथलीट बॉयज अक्षित गर्ल्स काशवी को चुना गया | नवी से दसवीं तक बेस्ट एथलीट बॉयज दक्ष गर्ल्स ज़ारा
को चुना गया | ग्यारवी और बारवीं तक बेस्ट एथलीट बॉयज अनिकेश गर्ल्स अपूर्वा को चुना गया |

ओवरआल ट्रॉफी का विजेता आर्कटिक हाउस रहा कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सुशील अत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता, रहे जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और विद्यालय की खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रशंसा की। दो दिवसीय Annual Sports Meet में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, रेस, लॉन्ग जंप इतियादी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि—“हम अपने माननीय मुख्य अतिथियों, गेस्ट ऑफ ऑनर, शिक्षकों और विद्यार्थियों के आभारी हैं। जिनके सहयोग से Annual Sports Meet 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी। खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और टीम भावना विकसित करते हैं।

प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, हाउस मास्टर्स, छात्रों और आयोजन समिति के सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में चेयरमैन एस. एस. राठी ने मुख्य अतिथि तथा अतिथि-विशेष का हार्दिक स्वागत किया।

विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मनोज राठी, कल्पना राठी और मधुलिका राठी मंच पर उपस्थित रहीं। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी रेसों और मैचों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, जिससे बच्चों में और अधिक जोश व आत्मविश्वास देखने को मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow