बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए देखी गई जमीन से नाखुश है लोग , बोले फ्लड जोन में ली गई विस्थापितों के लिए भूमि  

प्रदेश सरकार और रेणुका जी बाँध प्रबंधन से नाराज चल रहे रेणुका जी बांध विस्थापितों ने आरोप लगाया है कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए जो जमीन तलाश की गई है वह ठीक नहीं है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे

Feb 9, 2026 - 19:27
Feb 9, 2026 - 19:56
 0  14
बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए देखी गई जमीन से नाखुश है लोग , बोले फ्लड जोन में ली गई विस्थापितों के लिए भूमि  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-02-2026
प्रदेश सरकार और रेणुका जी बाँध प्रबंधन से नाराज चल रहे रेणुका जी बांध विस्थापितों ने आरोप लगाया है कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए जो जमीन तलाश की गई है वह ठीक नहीं है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 
मीडिया से बात करते हुए रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि रेणुका बांध निर्माण से पूर्ण रूप से विस्थापित होने वाले परिवार को पांच बीघा भूमि दी जानी है मगर जिला में जिन जिन स्थानों पर विस्थापितों के लिए जमीन की तलाश की गई है वह उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे क्षेत्रों में जमीन तलाशी गई है जहां बरसात के दौरान बाढ़ का खतरा बना रहता है और अधिकतर क्षेत्र पानी में डूब जाता है उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान पर विस्थापन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
रेणुका जी बांध विस्थापितों का कहना है कि बांध विस्थापितों से जुड़ी कई ऐसी मांगे हैं जिन्हें पिछले करीब 17 सालों से सरकार और बाँध प्रबंधन के सामने उठाया जा रहा है मगर उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक किसी भी सूरत में बांध निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। वही रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने हाउसलेस 150 परिवारों सूची जारी करने के लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार का आभार जताया और कहा कि लंबे समय से लंबित पड़ी यह मांग सरकार ने पूरी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow