शिमला के नए एसपी गौरव सिंह ने पदभार संभालते ही नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को दी कड़ी चेतावनी
शिमला के नए एसपी गौरव सिंह ने पदभार संभालते ही नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। गौरव सिंह ने कहा कि नशे के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत जब्त किया जाएगा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 09-02-2026
शिमला के नए एसपी गौरव सिंह ने पदभार संभालते ही नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। गौरव सिंह ने कहा कि नशे के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत जब्त किया जाएगा।
साथ ही प्रिवेंटिव डिटेंशन के अंतर्गत जो भी नशा तस्कर बार-बार अवैध नशा कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नशा निवारण अभियान में शामिल स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के साथ सहभागिता बढ़ाई जाएगी।
ताकि युवाओं, आम लोगों और विशेष रूप से स्कूली छात्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता लाई जा सके। साथ ही नशे की चपेट में आए पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला शिमला में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम और पहचान (प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन ऑफ क्राइम) तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। राजधानी शिमला में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष रणनीतियां लागू की जाएंगी।
What's Your Reaction?

