कांगड़ा एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया 

कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत रत्न को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर खेड़ा ने कहा कि यह सोच शर्मनाक

Feb 9, 2026 - 16:17
Feb 9, 2026 - 16:29
 0  2
कांगड़ा एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    09-02-2026

कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भारत रत्न को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर खेड़ा ने कहा कि यह सोच शर्मनाक है। उन्होंने वीर सावरकर का नाम इतिहास से हटाने की भी बात कही। 

देश की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए खेड़ा ने कहा कि जैसा दावा किया जा रहा है, देश में अच्छे दिन नहीं आए हैं। मोहन भागवत के जाति प्रथा देश में सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए चल रही है के बयान पर खेड़ा ने कहा कि तो वे कह दें कि अगला सरसंघचालक दलित समाज से होगा, हिम्मत दिखाएं। 

भाषण देने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने संघ में दलितों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। अमेरिका-भारत समझौते पर बोलते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस डील की जानकारी भाजपा नेताओं को भी नहीं है। उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखा बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow