प्रदेश में ड्रोन से होगी खेतों में फसलों के रोगों की पहचान, ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियरों ने निकाली नई तकनीक  

अब ड्रोन के माध्यम से खेतों में फसलों के रोगों की पहचान हो सकेगी। ट्रिपल आईटी ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियरों ने यह तकनीक निकाली है। इससे रोग मुक्त फसल तैयार करने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि ड्रोन के माध्यम से दवा का भी छिड़काव कर सकेंगे

Feb 9, 2026 - 11:58
Feb 9, 2026 - 12:00
 0  7
प्रदेश में ड्रोन से होगी खेतों में फसलों के रोगों की पहचान, ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियरों ने निकाली नई तकनीक  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    09-02-2026

अब ड्रोन के माध्यम से खेतों में फसलों के रोगों की पहचान हो सकेगी। ट्रिपल आईटी ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियरों ने यह तकनीक निकाली है। इससे रोग मुक्त फसल तैयार करने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि ड्रोन के माध्यम से दवा का भी छिड़काव कर सकेंगे। इससे एक फायदा यह होगा कि किसानों को कम मजदूरी और लागत में स्मार्ट खेती का समाधान हो सकेगा।

ट्रिपल आईटी ऊना के प्रशिक्षु इंजीनियरों के अनुसार तीन से चार महीने में यह तकनीक बाजार में उतार दी जाएगी, जोकि कम लागत में किसानों को मुहैया होगी। ट्रिपल आईटी ऊना के टेक्निकल फेस्टिवल ‘मेराकी-2026’ में इस तकनीक के बारे में काफी उत्सुकता के साथ जानकारी जुटाने में प्रशिक्षु इंजीनियर और बाहरी निजी और सरकारी स्कूलों से आए बच्चे पहुंच रहे हैं। 

ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौर के अनुसार नवाचार के इस युग में प्रशिक्षु इंजीनियर नई-नई तकनीक अख्तियार कर रहे हैं और यह तकनीक भी इस दिशा में एक नई पहल है। इसका फायदा किसानों को होगा। इस तकनीक के माध्यम से जहां मजदूरी भी कम लगेगी और समय भी बचेगा। 

किसान इस तकनीक की मदद से खेती-बाड़ी कर सकेंगे। जिससे फसल की गुणवत्ता जहां एक ओर बढ़ेगी। वहीं दाम भी पर्याप्त होंगे। पीएचडी की छात्रा धर्मशाला निवासी महक का कहना है कि इस ड्रोन के माध्यम से फसल को लगने वाला किट और कीड़े की पहचान हो सकेगी। जानवरों से भी बचाव होगा। 

इस ड्रोन में एआई तकनीक का कैमरा भी स्थापित किया गया है और उसकी इमेज के माध्यम से फसल के बारे में विश्लेषण किया जा सकता है। ट्रिपल आईटी ऊना के तृतीय वर्ष के बीटेक प्रशिक्षु इंजीनियर निवासी उत्तर प्रदेश दीपू विश्वनाथ का कहना है कि इस तकनीक के माध्यम से कम समय और मजदूरी की मदद से किसानों की समस्या का समाधान करने में यह तकनीक मददगार साबित होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow