प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय के बदहाल सड़कों को बेहतर बताने वाले दावे को भाजयुमों ने बताया झूठ का पुलिंदा 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय स्थानीय विनय कुमार द्वारा किए गए अपने हल्के की सड़कों को अन्य क्षेत्रों से बेहतर बताने वाले दावे को भाजयुमो प्रदेश सचिव विनय छींटा ने झूठ का पुलिंदा बताया। हरिपुरधार में बस दुर्घटना स्थल पर बनाए गए वीडियो में विनय छींटा ने कहा कि हादसे के बाद यहां न केवल तंग व बदहाल सड़क चौड़ी की गई , बल्कि नालियां भी बनाई गई

Feb 8, 2026 - 19:22
Feb 8, 2026 - 19:36
 0  16
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय के बदहाल सड़कों को बेहतर बताने वाले दावे को भाजयुमों ने बताया झूठ का पुलिंदा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  08-02-2026
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं स्थानीय स्थानीय विनय कुमार द्वारा किए गए अपने हल्के की सड़कों को अन्य क्षेत्रों से बेहतर बताने वाले दावे को भाजयुमो प्रदेश सचिव विनय छींटा ने झूठ का पुलिंदा बताया। हरिपुरधार में बस दुर्घटना स्थल पर बनाए गए वीडियो में विनय छींटा ने कहा कि हादसे के बाद यहां न केवल तंग व बदहाल सड़क चौड़ी की गई , बल्कि नालियां भी बनाई गई। 
आज भी जेसीबी मशीन लगी है। 14 लोगों की जान लेने वाले हरिपुरधार बस हादसे का जिक्र करते हुए कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय ने कहा था कि यह हादसा खराब सड़क के कारण नहीं , बल्कि बस पाले से स्किड होने से हुआ। उन्होंने कहा कि करीब 12 करोड़ से नौहराधार-हरिपुरधार सड़क में सुधार करवाया गया था। गौरतलब है कि 1 महीने में अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग और यहां तक कि राज्य उच्च मार्ग से भी वंचित लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह अथवा रेणुका जी विधानसभा की सड़कों पर हुए 4 वाहन हादसों में 17 लोगों की जान जाने के बाद लोग यहां की सड़कों को कातिल कह रहे हैं। 
हाल ही में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने एसडीएम संगड़ाह की मैजिस्ट्रेट जांच का हवाला देते हुए ओवरलोडिंग को हरिपुरधार बस हादसे की मुख्य वजह बताया था और सड़क पर गड्ढे होने , पाला जमने तथा चालक का लाइसेंस एक्सपायर होने की भी बात इस रिपोर्ट में कही गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow