आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन पर एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित 

जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर व जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान से सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय संगडाह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन पर एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के शुरुआत में ICDS सुपरवाइजर तुलसा चौहान ने जिला बाल संरक्षण ईकाई से उपस्थित संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत सन्तोष कुमारी का आभार प्रकट किया।

Feb 9, 2026 - 19:19
Feb 9, 2026 - 19:51
 0  6
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन पर एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-02-2026
जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर व जिला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान से सुपरवाइजर सर्कल कार्यालय संगडाह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स के लिए लीगल एडॉप्शन पर एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के शुरुआत में ICDS सुपरवाइजर तुलसा चौहान ने जिला बाल संरक्षण ईकाई से उपस्थित संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत सन्तोष कुमारी का आभार प्रकट किया। संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी ने ICDS सुपरवाइजर सहित सभी संगडाह सर्कल की कार्यकर्ताओं व आशा वर्कर्स को सेफ लीगल एडॉप्शन की जानकारी दी गई। 
उन्होंने बताया कि एडॉप्शन की यह संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन हैं और   प्रत्येक आवेदक को cara की बेडसाइट cara.wcd.gov.In पर की अपना पंजीकरण करवाना  होगा। बच्चा गोद लेने के लिए किसी भी बिचौलिए , एजेंट या अस्पताल के झांसे में न आए किसी भी गैरकानूनी तरीके से बच्चा गोद लेना दंडनीय अपराध हैं l आवेदक को आवेदन करने के लिए किन - किन दस्तावेजों की आवश्यकता रहेगी  इसकी संपूर्ण जानकारी साझा की l एडॉप्शन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत सन्तोष कुमारी के द्वारा दी गई। एडॉप्शन से सम्बन्धित सामग्री भी इस प्रोग्राम में उपस्थित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ,आशा वर्कर्स को वितरित की गई। 
संरक्षण अधिकारी के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्कर्स से यह जानकारी प्रत्येक जन तक पहुंचाने का आग्रह भी किया गया , ताकि यह जानकारी किसी जरूरतमंद तक पहुंच सके व निसंतान दंपति की गोद भर सकें l जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को करवाने के लिए ICDS सुपरवाइजर तुलसा चौहान ने जिला बाल संरक्षण इकाई का आभार व्यक्त किया व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रत्येक जन तक पहुंचाने की भी हिदायत दी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow