500 वर्ष की दहलीज की ओर बढ़ते मंडी नगर की विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज वॉक

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी नगर की ऐतिहासिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार हेरिटेज वॉक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मंडी नगर के 500 वर्ष की ऐतिहासिक दहलीज की ओर बढ़ते गौरवपूर्ण सफर की पृष्ठभूमि में किया जा रहा

Feb 8, 2026 - 16:40
 0  3
500 वर्ष की दहलीज की ओर बढ़ते मंडी नगर की विरासत से जोड़ेगी हेरिटेज वॉक
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   08-02-2026

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी नगर की ऐतिहासिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार हेरिटेज वॉक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मंडी नगर के 500 वर्ष की ऐतिहासिक दहलीज की ओर बढ़ते गौरवपूर्ण सफर की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान को नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि हेरिटेज वॉक 15, 17, 18 और 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह वॉक प्रतिदिन दो सत्रों में करवाई जाएगी। पहला सत्र प्रातः 10:30 बजे तथा दूसरा सत्र अपराह्न 2:30 बजे आरंभ होगा। 

हेरिटेज वॉक सेरी मंच से शुरू होकर राजमहल, माधो  राय मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, हनुमानघाट, खुहारानी मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, टारना देवी, बरसील्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर, इंदिरा मार्केट (सिद्धकाली मंदिर) में संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि वॉक में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटी गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। कुछ स्थलों पर पैदल वॉक करवाई जाएगी, जबकि कुछ स्थानों का अवलोकन वाहन के माध्यम से करवाया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंडी नगर अपनी स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने की ऐतिहासिक दहलीज पर खड़ा है और यह शहर अपनी जीवंत विरासत, प्राचीन मंदिरों, विशिष्ट स्थापत्य कला और समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं को आज भी संजोए हुए है। 

हेरिटेज वॉक के माध्यम से लोगों को मंडी की सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। हेरिटेज वॉक में सीमित संख्या में ही प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे, जिसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। 

पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क होगा। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9418123001 और 9805373758 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। हेरिटेज वॉक के दौरान सत्य महेश प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे, जिन्होंने मंडी के मंदिरों और इतिहास पर कई पुस्तकें लिखी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow