विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ  

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हो गया है। यह धार्मिक महोत्सव 16 फरवरी तक चलेगा

Feb 8, 2026 - 15:43
Feb 8, 2026 - 15:48
 0  17
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुभारंभ  

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर   08-02-2026

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हो गया है। यह धार्मिक महोत्सव 16 फरवरी तक चलेगा। 

उत्सव का आयोजन मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें धार्मिक परंपराओं और विधि-विधानों का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि उत्सव की शुरुआत माता श्री नैना देवी के दरबार में विधिवत शोभायात्रा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। 

इस अवसर पर मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठा। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। उत्सव के दौरान शिव महापुराण कथा, शिव संध्या तथा प्रतिदिन प्रातःकाल विशेष शिव पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 

इन धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री नैना देवी धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

स्थानीय पुजारी आनंद गोपाल और चंडी शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त प्रयास से किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार भी सभी धार्मिक कार्यक्रम परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराए जा रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow