बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न , छात्रों ने पेश किये कई कार्यक्रम

नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हो गया | इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या मंजुला ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एन.एस.एस प्रभारी गुरदीप सिंह व रणजीत कौर द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

Oct 29, 2026 - 19:01
Oct 29, 2026 - 19:13
 0  5
बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न , छात्रों ने पेश किये कई कार्यक्रम

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  29-10-2026

नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आज सम्पन्न हो गया | इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या मंजुला ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एन.एस.एस प्रभारी गुरदीप सिंह व रणजीत कौर द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
मंच संचालन प्रियंका कुमारी प्रवक्ता अंग्रेजी ने बड़े ही प्रभावी ढंग से किया। रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से स्वयंसेवियों ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना , पंजाबी नृत्य , एकल गीत , एकल नृत्य व गिद्दा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह के अवसर पर हरजीत सिंह और इंदरजीत कौर को बेस्ट वालंटियर( स्वयं सेवी ) चुना गया। 
इसके अलावा सभी स्वयं सेवियों को उनके अच्छे कार्य व प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह दिए गए। प्रधानाचार्य ने एन.एस.एस प्रभारी गुरदीप सिंह व रणजीत कौर तथा सभी 24 स्वयंसेवकों को शिविर के सफलतापूर्वक समापन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी ,सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />