शरीर , मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान आयुर्वेद पद्धति , इस प्राचीन धरोहर का संरक्षण जरूरी : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। डॉ. शांडिल गत दिवस ग्राम पंचायत सतडोल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत सतडोल में 37 लाख 18 हजार रुपए से नवनिर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 08 लाख 75 हजार रुपए से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन सतडोल का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला सोलन में 02 आयुर्वेदिक अस्पताल, 02 होम्योपैथिक अस्पताल सोलन व नालागढ़ में तथा 82 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यरत
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। डॉ. शांडिल गत दिवस ग्राम पंचायत सतडोल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत सतडोल में 37 लाख 18 हजार रुपए से नवनिर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 08 लाख 75 हजार रुपए से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन सतडोल का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़िला सोलन में 02 आयुर्वेदिक अस्पताल, 02 होम्योपैथिक अस्पताल सोलन व नालागढ़ में तथा 82 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग ज़िला में स्थापित इन सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। डॉ. शांडिल ने कहा कि आधुनिक समय में आयुर्वेद पद्धति का महत्व बढ़ रहा है।
What's Your Reaction?



