बिलासपुर में नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से मचा हड़कंप  

बिलासपुर जिले के नौणी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से हड़कंप मच गया

Feb 9, 2026 - 11:53
 0  20
बिलासपुर में नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से मचा हड़कंप  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    09-02-2026

बिलासपुर जिले के नौणी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर से जिंदा कीड़ा और अंडे निकलने से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। परिवार का कहना है कि वो मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी के गांव मंडी मानवा के निवासी और भाखड़ा विस्थापित सभा के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने बताया कि उन्होंने स्थानीय बाजार से बच्चों के लिए पांच रुपये वाली चॉकलेट खरीदी। जब उन्होंने घर जाकर छोटे बच्चे शिवा को खिलाने के लिए चॉकलेट का रैपर खोला, तो वह दंग रह गए। रमेश चंद के अनुसार चॉकलेट के अंदर एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा था और उसने चॉकलेट पर अंडे भी छोड़ रखे थे। 

राहत की बात यह रही कि बच्चे के मुंह में चॉकलेट डालने से पहले ही उनकी नजर इस पर पड़ गई। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि बच्चा इसे खा लेता, तो वह किसी घातक बीमारी का शिकार हो सकता था या उसकी जान को खतरा हो सकता था।

हैरानी की बात यह है कि चॉकलेट के पैकेट पर उसकी वैधता मई 2026 दर्शाई गई है और उसकी कोड संख्या भी है। पूरी तरह वैध होने के बावजूद उत्पाद के अंदर इस तरह की गंदगी मिलना कंपनी की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करता है। 

रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने प्रभावित चॉकलेट को सुरक्षित रख लिया है और अब इसका कानूनी रूप से सैंपल करवाया जाएगा। उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग महेश कश्यप ने बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो वह इसकी जांच करेंगे और उक्त चॉकलेट का सैंपल लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow