प्रदेश में डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शून्य अंक हासिल करने वाली छात्रा सहित 5,112 अभ्यर्थियों को किया शार्ट लिस्ट  

हिमाचल प्रदेश के निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में रिक्त सीटें भरने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड फेज-2 में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 से 12 फरवरी तक आयोजित करे

Feb 8, 2026 - 13:04
Feb 8, 2026 - 13:14
 0  22
प्रदेश में डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शून्य अंक हासिल करने वाली छात्रा सहित 5,112 अभ्यर्थियों को किया शार्ट लिस्ट  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    08-02-2026

हिमाचल प्रदेश के निजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में रिक्त सीटें भरने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड फेज-2 में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 से 12 फरवरी तक आयोजित करेगा। इस दौरान डीएलएड प्रवेश परीक्षा में शून्य अंक हासिल करने वाली छात्रा सहित 5,112 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया है।

फेज-2 में आयोजित हुई पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड स्तर की 331 सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए 10 फरवरी से काउंसलिंग प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय में दोबारा शुरू होगी। 

जानकारी के अनुसार निजी डाइट संस्थानों की मांग पर स्कूल शिक्षा बोर्ड 697 के करीब सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड स्तर की सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 4 से 7 फरवरी तक बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow