हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार से बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना

Aug 23, 2025 - 10:03
 0  71
हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    23-08-2025

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार से बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है। 24 अगस्त को शिमला, मंडी और सिरमौर के एक-दो स्थानों में ही बारिश की संभावना है, अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 

25 अगस्त को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 26 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 316 सड़कें, 110 बिजली ट्रांसफार्मर और 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं।

शिमला में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ दिन भर धूप खिली। कांगड़ा जिले में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर तीन बजे के बाद धर्मशाला में तेज बारिश हुई। जिले में 24 घंंटों में 31 घरों, 25 गोशालाओं के साथ एक दुकान और एक रसोईघर को क्षति पहुंची है। चंबा जिले में शुक्रवार को धूप खिली रही। 

तेज धूप ने दोपहर के समय लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए । मौसम साफ होने पर होली और भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी के जरिये श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड की ओर कूच किया तो गौरीकुुंड से वापस होली-भरमौर पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />