वेलेंटाइन डे को लेकर प्रदेश के बाजार में गुलाब के फूलों का कारोबार पकड़ने लगा गति  

वेलेंटाइन सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया है। शिमला शहर के बाजारों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रेम और उत्साह के इस सप्ताह को लेकर खासकर युवाओं में हर साल भारी जोश देखने को मिलता है

Feb 8, 2026 - 13:12
 0  14
वेलेंटाइन डे को लेकर प्रदेश के बाजार में गुलाब के फूलों का कारोबार पकड़ने लगा गति  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-02-2026

वेलेंटाइन सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया है। शिमला शहर के बाजारों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रेम और उत्साह के इस सप्ताह को लेकर खासकर युवाओं में हर साल भारी जोश देखने को मिलता है। वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार में गुलाब के फूलों का कारोबार भी गति पकड़ने लगा है। 

फूलों के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इसके लिए ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। शहर के फूल कारोबारियों ने वेलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए शिमला के बाजारों में दिल्ली, बंगलूरू और पुणे से ताजे गुलाब के फूल मंगवाए हैं। 

लाल, पीले, गुलाबी और सफेद गुलाबों की सबसे अधिक मांग है। फूल विक्रेता लालू ने बताया कि इस बार गुलाब की बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow