जगत सिंह नेगी का बयान देशद्रोही मानसिकता का परिचायक : सुरेश कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राफेल लड़ाकू विमानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्री ने राजनीतिक विरोध की सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं।

Nov 20, 2026 - 17:56
 0  3
जगत सिंह नेगी का बयान देशद्रोही मानसिकता का परिचायक : सुरेश कश्यप

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 20 नवंबर : 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राफेल लड़ाकू विमानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के मंत्री ने राजनीतिक विरोध की सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं।

सुरेश कश्यप ने कहा कि जगत सिंह नेगी का यह कहना कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के बजाय भारत के छक्के छूट गए, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां देशद्रोही मानसिकता का परिचायक हैं। किसी जिम्मेदार मंत्री से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर भारतीय सेना के पराक्रम और देश की रक्षा क्षमताओं का उपहास उड़ाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है। यहां के हजारों जवान देश की सीमाओं पर तैनात हैं और अनेक वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे प्रदेश के मंत्री की टिप्पणी सैनिक परिवारों की भावनाओं को आहत करने वाली है।

सुरेश कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल किया कि क्या उनकी सरकार जगत सिंह नेगी के बयान से सहमत है? यदि नहीं, तो मुख्यमंत्री मंत्री के विरुद्ध कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं?

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री जगत सिंह नेगी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें तथा मंत्री देश की जनता और सैनिक परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को भी इस विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />