उत्तर भारत में स्वच्छ वायु और जल संसाधनों का प्रदाता है हिमाचल , दैनिक समाचार पत्र के 20वें स्थापना दिवस पर बोले , सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं चंडीगढ़ में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठित समाचार पत्र भविष्य में भी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का संवाहक बना रहेगा। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर समाचार पत्र प्रबंधन एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं चंडीगढ़ में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठित समाचार पत्र भविष्य में भी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का संवाहक बना रहेगा। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर समाचार पत्र प्रबंधन एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश को वर्ष, 2032 तक देश का समृद्धतम राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र में संरचनागत विकास पर बल देने के साथ साथ नवीन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।
What's Your Reaction?

