शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर आज यहां रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

Nov 19, 2025 - 14:50
 0  31
शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-11-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर आज यहां रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को भारत की राजनीतिक इतिहास, सामाजिक परिवर्तन और महिला नेतृत्व की शक्ति के रूप में हमेशा याद किया जाता है। 

इंदिरा गांधी केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नहीं थी, बल्कि वह एक ऐसा व्यक्तित्व थीं जिसने सत्ता को जिम्मेदारी, दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ परिभाषित किया। उनके फैसले कठोर थे, उनका नेतृत्व अडिग था और उनकी सोच समय से आगे चलती थी। यही कारण है कि उन्हें “आयरन लेडी ऑफ इंडिया” कहा जाता है। 

इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से संभाला। उन्होंने कहा कि उनके विचारों से प्रभावित होकर ही हम प्रदेश की सेवा के लिए प्रयासरत है।

इस दौरान उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गायन की प्रस्तुति के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow