बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU विधायक दल के नेता नियुक्त 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 01, अणे मार्ग पर आयोजित जदयू के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना

Nov 19, 2025 - 13:56
 0  20
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU विधायक दल के नेता नियुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - पटना   19-11-2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 01, अणे मार्ग पर आयोजित जदयू के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। 

सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर नीतीश कुमार ने चुनाव के दौरान जदयू की सफलता जे जुड़े अपने संस्मरण साझा किए और प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक भी आज चल रही है, जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक में नेता और भावी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन होगा। 

राजग विधायक दल के नेता राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा करेंगे। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow