सोने के रेट ने तोड़े सारे रिकार्ड, इस वर्ष 14,616 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी ने भरी 4,884 की उड़ान 

Oct 23, 2024 - 02:02
 0  142
सोने के रेट ने तोड़े सारे रिकार्ड, इस वर्ष 14,616 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी ने भरी 4,884 की उड़ान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली    22-10-2024

सोना और चांदी आज यानी 21 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 558 रुपए बढ़कर 77,968 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 77,410 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में 4,884 रुपए की तेजी रही और यह 97,167 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। 

इससे एक दिन पहले चांदी 92,283 रुपए पर थी। इससे पहले चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार जियोपॉलिटिकल टेंशन और फेस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। 

इस साल सोना 79 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। 

सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow