मनाली के होटल में चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बराम

Feb 7, 2026 - 15:19
 0  5
मनाली के होटल में चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    07-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

आरोपियों की पहचान उपेंदर जीव सिंह (21) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मौहल्ला वाहरली अबादी, झंडियाला मंजकी डाकघर साहनकेपासे तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब और बलकार लाल (25) पुत्र शजागीर सिंह निवासी गांव नजद माता गंगा जी गुरुद्वारा बेराक वाई पास विजयनगर अमृतसर के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली की पंजाब के दो युवक जो गोंपा रॉड मनाली में होटल में कमरा लेकर रह रहे हैं, वह अपने होटल रूम से चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि मनाली पुलिस बीते शुक्रवार शाम को वन विहार पार्किंग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान   सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के कमरे की  तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चिट्टा बराद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow