हिमाचल में मौसम ने ली करवट , मनाली में बर्फबारी से लगा लंबा ट्रैफिक जाम , सामान लेकर पैदल चलते दिखे सैलानी 

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के कारण लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और आसपास के इलाकों में स्थानीय संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रदेश के अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा में भी सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई है, जबकि धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फ गिर रही है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी में भी बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए हैं

Jan 27, 2026 - 18:06
Jan 27, 2026 - 18:21
 0  23
हिमाचल में मौसम ने ली करवट , मनाली में बर्फबारी से लगा लंबा ट्रैफिक जाम , सामान लेकर पैदल चलते दिखे सैलानी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   27-01-2026
हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के कारण लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली और आसपास के इलाकों में स्थानीय संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं और आसपास के मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रदेश के अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश शुरू हो गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा में भी सुबह साढ़े 10 बजे के करीब बारिश शुरू हो गई है, जबकि धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फ गिर रही है। वहीं, पर्यटन नगरी डलहौजी में भी बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए हैं। बारिश बर्फबारी के चलते समूचा प्रदेश प्रचंड शीतलहर की चपेट में आ गया है। 
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग-3 को सोलंग नाला तक साफ कर दिया गया है, लेकिन सड़क पर केवल हल्के वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जा रही है। इस मार्ग पर बस सेवाएं बाधित हैं और बस मनाली से करीब 16 किलोमीटर दूर पतलीकुहल तक ही चल रही हैं। मनाली में 15 किलोमीटर लंबा यातायात जाम लगा था, जिस दौरान सैकड़ों पर्यटक बर्फ से ढकी सड़कों पर अपना सामान लेकर पैदल चलते देखे गए थे। अधिकारियों के अनुसार, जो पर्यटक बर्फबारी से पहले मनाली पहुंच गए थे, वे अपने ठहरने के स्थानों तक ही सीमित हैं , क्योंकि मुख्य मार्ग बंद हैं। 
एक अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। सभी सड़कों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं, हालांकि, यातायात के लिए सड़कों को पूरी तरह साफ करने में थोड़ा और समय लगेगा।अधिकारियों ने कहा कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो कुल्लू और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। पुलिस ने लोगों को मौसम की स्थिति में सुधार होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों या नदियों, नालों और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की सलाह दी है। 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार किन्नौर, लाहौल-स्पीति तथा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। साथ ही इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट है। अन्य मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में बारिश की संभावना है। जबकि मध्य व उच्च पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow