गुलेर में रेल सेवा बहाली की मांग को लेकर जनता का धरना, रेलवे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

गुलेर रेलवे स्टेशन में रेल सेवा बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों और आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठाई

Mar 11, 2026 - 20:27
 0  1
गुलेर में रेल सेवा बहाली की मांग को लेकर जनता का धरना, रेलवे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  -कांगड़ा    11-03-2026

गुलेर रेलवे स्टेशन में रेल सेवा बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों और आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में रेल सेवा बंद होने के कारण छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि बार-बार मांग करने के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे जनता में रोष बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रेल सेवा बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन से पठानकोट–जोगिंदरनगर नैरो गेज रेलवे लाइन पर पूरी तरह ट्रेनें चलाने की मांग की।

गौरतलब है कि इस रेल मार्ग पर पहले भी सेवा बहाली में देरी को लेकर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और लोग लगातार ट्रेनों को नियमित रूप से चलाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow