वार्षिक परीक्षाओं के चलते शिक्षा खंड रोनहाट के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय द्राविल में परीक्षा का अवलोकन

वार्षिक परीक्षाओं के चलते शिक्षा खंड रोनहाटके अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय Drabil में परीक्षा का अवलोकन किया गया। कक्षा दसवीं का गणित का पेपर था

Mar 11, 2026 - 20:11
Mar 11, 2026 - 20:18
 0  27
वार्षिक परीक्षाओं के चलते शिक्षा खंड रोनहाट के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय द्राविल में परीक्षा का अवलोकन

यंगवार्ता न्यूज़ -  रोनहाट   11-03-2026

वार्षिक परीक्षाओं के चलते शिक्षा खंड रोनहाटके अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय Drabil में परीक्षा का अवलोकन किया गया। कक्षा दसवीं का गणित का पेपर था। इस परीक्षा केंद्र में 48 बच्चों ने आज परीक्षा दी है। परीक्षा संचालन सही तरीके से हो रहा था एवं कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही थी। 

परीक्षा केंद्र में कैमरों की उचित व्यवस्था भी की गई है।कैमरे का जो डिस्प्ले है उसका भी निरीक्षण किया गया और स्टोरेज को भी चेक किया गया। कुल मिलाकर परीक्षा केंद्र में आज लगभग उड़न दस्ता जो कि ठीक 10:30 पर विद्यालय में पहुंच गया था। 

1:00 बजे तक परीक्षा केंद्र में उड़ान दस्ते पूरे परीक्षा का अवलोकन किया एवं परीक्षा का संचालन इस विद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुई है। विद्यालय में परीक्षा के संचालन हेतु शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के नेतृत्व में एक उड़न दस्ता गठित किया गया है। जिसमें हिमांशु भारद्वाज एवं वीरेंद्र परमार   सम्मिलित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow