आठ फरवरी 2025 को CATSE के मेधावी छात्रों को पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित करेगी  करियर अकैडमी नाहन 

करियर अकैडमी नाहन ने ( CATSE ) level-2 परीक्षा का परिणाम घोषितकिया गया है। यह परीक्षा 29 दिसंबर 2024 को नाहन , पांवटा साहिब , राजगढ़ , नोहराधार , सतोन और संगड़ाह आदि परीक्षा केंद्रों करवाई गई थी। इस परीक्षा में कक्षा 8वीं, 10वीं ,12वीं के पहले पांच स्थान पर रहे छात्रों को इनाम दिए जाएंगे। पहले स्थान पर रहे छात्र को टेब + 50% स्कॉलरशिप, दूसरे स्थान पर रहे छात्र को स्मार्टफोन + 40% स्कॉलरशिप, तीसरे स्थान पर रहे छात्र को स्मार्ट वॉच + 30% स्कॉलरशिप तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे छात्र को 20% स्कॉलरशिप दी जाएगी

Jan 30, 2025 - 16:43
Jan 30, 2025 - 17:32
 0  33
आठ फरवरी 2025 को CATSE के मेधावी छात्रों को पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित करेगी  करियर अकैडमी नाहन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-01-2025

करियर अकैडमी नाहन ने ( CATSE ) level-2 परीक्षा का परिणाम घोषितकिया गया है। यह परीक्षा 29 दिसंबर 2024 को नाहन , पांवटा साहिब , राजगढ़ , नोहराधार , सतोन और संगड़ाह आदि परीक्षा केंद्रों करवाई गई थी। इस परीक्षा में कक्षा 8वीं, 10वीं ,12वीं के पहले पांच स्थान पर रहे छात्रों को इनाम दिए जाएंगे। पहले स्थान पर रहे छात्र को टेब + 50% स्कॉलरशिप, दूसरे स्थान पर रहे छात्र को स्मार्टफोन + 40% स्कॉलरशिप, तीसरे स्थान पर रहे छात्र को स्मार्ट वॉच + 30% स्कॉलरशिप तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे छात्र को 20% स्कॉलरशिप दी जाएगी। 
इस परीक्षा में आठवीं कक्षा की भाविका संधू पुत्री रामकरण संधू ने प्रथम स्थान , अवंतिका ठाकुर पुत्र काका राम ठाकुर द्वितीय स्थान , मृदुल ठाकुर पुत्र लेखराज ठाकुर ने तृतीय स्थान , काव्यांश पुत्र  नरेंद्र ने चतुर्थ और अंशु पुत्र अनिल कुमार ने पांचवा स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा दसवीं की राधिका पुत्री ओमप्रकाश ने प्रथम , सानवी अरोरा पुत्री  राजेंद्र अरोड़ा द्वितीय , अरुण चौहान पुत्र मोहन सिंह तृतीय, अनुराग ठाकुर पुत्र राजीव कुमार चतुर्थ और चारवी कक्कड़ पुत्री  राकेश कुमार पांचवें स्थान पर रही। 12वीं कक्षा के अभ्युदय बंसल पुत्र  अमित बंसल प्रथम ,यशवर्धन सोलंकी पुत्र  राजीव ठाकुर द्वितीय , आंचल चौहान पुत्री  मदन सिंह तृतीय, अभिनव  पुत्र देवेंद्र कुमार चतुर्थ व तमन्ना पुत्री नजाकत अली ने पांचवा स्थान प्राप्त किया।
करियर अकादमी के अध्यक्ष शिव शंकर राठी  व निर्देशिका  मधुलिका राठी  ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में छिपी प्रतिभा को उभारना है ताकि छात्र शिक्षा के क्षेत्र में उचित मुकाम हासिल कर सके। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी  ने कहा कि स्कूल ने इस प्रकार टैलेंट सर्च प्रोग्राम के द्वारा बच्चों के टैलेंट (प्रतिभा ) को बाहर निकाला है जो की एक बहुत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी 2025 को करियर अकैडमी नाहन में छठी से बारहवीं कक्षा तक का एंट्रेंस टेस्ट ( प्रवेश परीक्षा )आयोजित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow